हरदोई: गर्रा पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा, मासूम समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के शाहाबाद-पाली रोड पर गर्रा पुल के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में अपनी मां की गोद में बैठे मासूम और दूसरी बाइक पर सवार 10 वीं के छात्र की मौत हो गई। सोमवार की देर शाम हुए हादसे में जख्मी हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। पाली एसएचओ …

हरदोई। जिले के शाहाबाद-पाली रोड पर गर्रा पुल के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में अपनी मां की गोद में बैठे मासूम और दूसरी बाइक पर सवार 10 वीं के छात्र की मौत हो गई। सोमवार की देर शाम हुए हादसे में जख्मी हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। पाली एसएचओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि सोमवार की शाम पाली थाने के निज़ामपुर निवासी अब्दुल रहमान अपने दो वर्षीय बेटे हुसैन, पत्नी तस्लीमन और बहन सबा बेगम को बाइक से ले कर शाहाबाद से लौट रहा था।

रास्ते गर्रा पुल के पास सामने से पाली की बाज़ार कर गांव के अरुण के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा जमलापुर निवासी 17 वर्षीय अभिषेक की बाइक और अब्दुल रहमान की बाइक ज़ोरदार तरीके से आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। जिन्हें पहले तो सीएचसी ले जाया गया। वहां से हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया।

हालत बिगड़ने पर हुसैन को लखनऊ भेज दिया गया। इधर अभिषेक की हरदोई मेडिकल कालेज में और मासूम हुसैन की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अभिषेक अपने चार भाईयों में छोटा था। वह एबी इण्टर कालेज आगमपुर में 10 वीं का छात्र था। हादसे की खबर सुनते ही अभिषेक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पाली एसएचओ सुनील कुमार सिंह का कहना है फिलहाल तहरीर नही दी गई है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

नहीं रुक रहे निजामपुर के आंसू, जमलापुर में मातम

शाहाबाद-पाली रोड पर हादसे का शिकार हुए मासूम हुसैन की मौत पर हर कोई बेहाल हो गया। आंखों से टपक रहे आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।वही जमलापुर के रहने वाले छात्र अभिषेक के हादसे का हिस्सा बनने की खबर ने हर एक को बेचैन कर दिया। अभिषेक के घर मौत का मातम बरपा है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : इंस्पेक्टर सिविल लाइंस का घेराव करेगा अंबेडकर संघ

संबंधित समाचार