हरदोई: खेत की रखवाली करने गए किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ने की फसल की रखवाली करने गए एक किसान का संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा शव मिला है। सुबह खेत पर काम करने के लिए ग्रामीण गए तो किसान का शव पड़ा पाया तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की …

हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ने की फसल की रखवाली करने गए एक किसान का संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा शव मिला है। सुबह खेत पर काम करने के लिए ग्रामीण गए तो किसान का शव पड़ा पाया तो घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण बिजली के करंट से मौत होने की बात कर रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के बूँदापुर गांव निवासी महेंद्र सिंह बेटा हरदेव बक्स सिंह मंगलवार की शाम अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल की रखवाली करने गया था। बुधवार की सुबह उसका शव खेत में संदिग्ध हालत मैं पड़ा मिला।

उसके खेत के पड़ोस में ही एक निजी टयूबबेल लगा था।जिसे कटिया डालकर चलाया जा रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी रमिला के अलावा दो बेटा व दो बेटी है। खेत में शव मिलने की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-नैनीताल: औद्योगिक विकास सचिव हाईकोर्ट में तलब

संबंधित समाचार