अयोध्या में जागी यातायात पुलिस, चौराहों पर चलेगा यह विशेष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आखिरकार नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस जाग गई। बुधवार को चलाए गए अभियान में पचास लोगों का चालान किया गया। बताया गया कि अब नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. राजेश तिवारी के नेतृत्व में देवकाली ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में …

अयोध्या। आखिरकार नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस जाग गई। बुधवार को चलाए गए अभियान में पचास लोगों का चालान किया गया। बताया गया कि अब नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

बुधवार को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. राजेश तिवारी के नेतृत्व में देवकाली ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को चेतावनी दी गई।

इस दौरान सीट बेल्ट व हेलमेट को लेकर चलाया गया 50 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। करीब एक घंटे चली चेकिंग के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। सीओ ट्रैफिक डॉ. तिवारी ने बताया कि नियमित रूप से सुबह 10 से 12 और शाम 5 से 8 बजे तक नगर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि रामनवमी मेले और अन्य व्यस्तता के कारण कुछ दिनों के लिए अभियान प्रभावित जरूर हुआ। यातायात पुलिस की ओर से लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट बांधने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। पहले चेतावनी दी जाएगी नहीं मानने पर दूसरी बार चालान की कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ट्रैफिक ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है स्कूली बच्चों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इसके लिए स्कूलों को चिन्हित कर जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। डॉ. राजेश तिवारी ने अपील की है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

पढ़ें- एडीजी प्रशांत कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- महत्वपूर्ण त्योहारों की मॉनिटरिंग शासन के शीर्ष स्तर से होती है

संबंधित समाचार