बरेली: नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके से पांच लोग एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गए। परिजनों ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मीरगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पिता बोले- घर में नहीं थे हम सब नाबालिग लड़की …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके से पांच लोग एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गए। परिजनों ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मीरगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पिता बोले- घर में नहीं थे हम सब
नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि 11 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे मोहल्ले के पांच लोग उनकी गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसे और उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को काफी तलाशा मगर वह कहीं नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने लड़की को ले जाते देखा था। पिता का कहना है कि उन्हें डर है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न कर दें।

इन पांच लोगों के नामजद हुई रिपोर्ट
पीड़ित पिता ने थाना मीरगंज में मंगलवार को तहरीर दी। थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर वसीम, फहीम, अजीम, परवीन, और अता मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: साइबर सेल ने महज 48 घंटों में वापस कराई ठगी हुई 49 हजार से अधिक की धनराशि

संबंधित समाचार