हल्द्वानी: निजी अस्पतालों में प्रीकॉशन डोज का टीका जल्द
हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी अस्पतालों में प्रीकॉशन डोज का टीका जल्द लगाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने समन्वय बैठक में निजी अस्पतालों से वैक्सीन क्रय करने और टीकाकरण शुरू करने की अपील की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने 14 निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। इस दौरान डॉ. शर्मा ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी अस्पतालों में प्रीकॉशन डोज का टीका जल्द लगाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने समन्वय बैठक में निजी अस्पतालों से वैक्सीन क्रय करने और टीकाकरण शुरू करने की अपील की है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने 14 निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। इस दौरान डॉ. शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी में 14 अस्पतालों को प्री कोविड टीकाकरण सेंटर के तौर पर चयनित किया गया है। सभी अधिकृत अस्पताल प्रीकॉशन डोज को क्रय कर टीकाकरण शुरू कर दें।
उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में 18 से 59 साल के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए जनता से 386.25 रुपये प्रति टीकाकरण लिया जायेगा। इसमें वैक्सीन के 236.25 रुपये (जीएसटी सहित) और 150 रुपये सर्विस चार्ज शामिल हैं। उन्होंने सभी निजी अस्पताल संचालकों से जल्द से जल्द प्रीकॉशन वैक्सीन क्रय करके टीकाकरण शुरू करने की अपील की है।
