प्रयागराज: भू-माफियाओं पर PDA की बड़ी कार्रवाई, चला योगी सरकार का बुलडोजर
प्रयागराज। सीएम योगी की सरकार एक बार फिर भू माफियाओं पर लगातार बुलडोजर चल रही है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को कैंट थाना के पीछे सराय भीखी में करीब ढाई सौ बीघे में को गई अवैध प्लाटिंग पर कारवाई की गई। पीडीए के विशेष कार्याधिकारी आलोक पाण्डेय और जोनल …
प्रयागराज। सीएम योगी की सरकार एक बार फिर भू माफियाओं पर लगातार बुलडोजर चल रही है। शासन की मंशा के अनुरूप प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को कैंट थाना के पीछे सराय भीखी में करीब ढाई सौ बीघे में को गई अवैध प्लाटिंग पर कारवाई की गई।
पीडीए के विशेष कार्याधिकारी आलोक पाण्डेय और जोनल अधिकारी बीपी सिंह के नेतृत्व में कैंट थाना क्षेत्र में सीडीए पेंशन के पीछे सराय भीखी में भू माफियाओं द्वारा लगभग 250 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग की गई थी। जिसे पीडीए द्वारा बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।
इसके साथ ही पीडीए ने वहां निर्मित तीन मकानों को सील कर दिया। पीडीए का कहना है की प्रशासन द्वारा मकानों के ध्वस्ती करण का आदेश न होने के कारण सिर्फ सील कर दिया गया। गौरतलब है की यह भूमि क्षेत्र कछार में आता है।
पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,007 नए केस, एक्टिव केसेस की संख्या 11,058 पर पहुंची
