Ranbir-Alia Wedding: हल्दी के लिए नीतू कपूर के साथ पहुंचे कई स्टार्स

Ranbir-Alia Wedding: हल्दी के लिए नीतू कपूर के साथ पहुंचे कई स्टार्स

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल के रिश्ते के बाद गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में होगी। शादी की सेरेमनी में शामिल होने के लिए नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन …

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल के रिश्ते के बाद गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में होगी। शादी की सेरेमनी में शामिल होने के लिए नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान सहित कई सेलेब्रिटीज मौके पर पहुंच चुके हैं।

रणबीर की मां नीतू और आलिया की मां सोनी के अलावा इनकी बहनों रिद्धिमा, शाहीन व अन्य कई रिश्तेदारों को गुरुवार सुबह वास्तु में पहुंचते हुए देखा गया। यह शादी परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा दोस्तों की उपस्थिति में होने वाली है।

रणबीर-आलिया के प्रशंसकों को उनके शादी में बंधने का बेसब्री से इंतजार है। लोग सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के रूप में आलिया-रणबीर की तस्वीर की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं।

शादी समारोह की शुरुआत बुधवार को वास्तु में गणेश भगवान के पूजन के साथ हुई। यह वही दिन है, जिस दिन ठीक 43 साल पहले नीतू और दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शादी के बंधन में बंधे थे।

आलिया और रणबीर की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी इनके घर पर भी हुई हैं। सोशल मीडिया पर इनके घर की तस्वीरें इस वक्त वायरल है, जिनमें इनकी बिल्डिंग को फूलों से सजा हुआ देखा जा सकता है।

बुधवार शाम को हुई सेरेमनी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर जैसे कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शिरकत करते नजर आए। इस बीच, नीतू और रिद्धिमा कपूर ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है कि दोनों की शादी गुरुवार अपराह्न दो बजे होगी।

पढ़ें-संयुक्त राष्ट्र ने कहा- यूक्रेन युद्ध कई गरीब देशों की अर्थव्यवस्था के लिए बना तबाही का खतरा

ताजा समाचार

लोकसभा चुनाव 2024 : स्मृति ईरानी के नामांकन के दौरान भीड़े कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई
केजरीवाल के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वकील बोले- उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है
लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने किया नामांकन, कहा- भाजपा के समर्थन में है देश की जनता
हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 12 वीं में 73. 76% पास हुए छात्र
Kanpur: दादानगर समानांतर पुल का 42 प्रतिशत काम पूरा; निचले हिस्से पर स्लैब के लिए बांधा गया जाल
पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन के लिए कड़ी मेहनत कर रहा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिल गेट्स को बताया