दीपक चाहर का आईपीएल के बाद ‘टी20 वर्ल्ड कप’ में भी खेलना मुश्किल, क्रिकेट से चार महीने रहेंगे दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। चोट के कारण वे आईपीएल 2022 सीजन से बाहर हो चुके हैं। अब उनके सामने इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। यह …

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर इन दिनों पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। चोट के कारण वे आईपीएल 2022 सीजन से बाहर हो चुके हैं। अब उनके सामने इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। यह टूर्नामेंट इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक चाहर पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका स्कैन किया गया। पीठ की चोट के चलते दीपक को कम से कम चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहना होगा।

आपको बता दें कि फरवरी में दीपक को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान पैर में चोट लगी थी। उनके क्वाड्रिसेप्स मसल्स इंजर्ड हो गए थे। इसके रिहैबिलिटेशन के लिए वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी गए। पैर की चोट तो ठीक हो रही थी। लेकिन, तभी दीपक पीठ चोटिल करवा बैठे। यह चोट थोड़ी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। यही कारण है कि स्कैन के बाद दीपक को कम से कम 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहने को कहा है।

सीएसके ने दीपक को 14 करोड़ में खरीदा था
वहीं चेन्नई के लिए पावरप्ले में चाहर का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 58 पारियों में पावरप्ले के अंदर 42 विकेट लिए हैं और 7.61 की इकोनॉमी रेट से रन खर्चे हैं।  वजह से बेंगलुरु में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन तक दीपक चेन्नई का ही हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रीटेन नहीं किया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में दीपक को बड़ी बोली लगाकर फिर से टीम के साथ जोड़ा गया।

63 मैचों में लिए हैं 59 विकेट
दीपक ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 63 मैचों में 59 विकेट लिए हैं। वे हाल-फिलहाल बल्ले से भी कमाल दिखाने लगे थे। इस कारण उन्हें एक ऑलराउंडर के तौर पर देखा जाने लगा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद भी उन्होंने कुछ मौकों पर भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं।

ये भी पढ़ें : व्हाइट बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में उतरीं हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा, बोलीं- हाय गर्मी

संबंधित समाचार