फिलीपींस : ‘मेगी तूफान’ से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या हुई 121
मनिला। फिलीपींस में पिछले सप्ताहांत शुरू हुए ‘मेगी’ तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी, जिनमें से 81 लोगों ने केंद्रीय फिलीपीन में भूस्खलन में दब कर जान गंवाई है। तूफान के कारण मध्य फिलीपींस में 118 , जबकि दक्षिणी फिलीपींस में तीन लोगों की मौत हुई, हालांकि राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण …
मनिला। फिलीपींस में पिछले सप्ताहांत शुरू हुए ‘मेगी’ तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी, जिनमें से 81 लोगों ने केंद्रीय फिलीपीन में भूस्खलन में दब कर जान गंवाई है। तूफान के कारण मध्य फिलीपींस में 118 , जबकि दक्षिणी फिलीपींस में तीन लोगों की मौत हुई, हालांकि राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने अब तक केवल 76 के मरने और 29 के लापता होने की सूचना दी है।
परिषद ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। पूर्वी विसायस क्षेत्र में राष्ट्रीय पुलिस की प्रवक्ता पुलिस कर्नल एमए बेला रेंटुआ ने कहा कि गुरुवार तक क्षेत्र में भूस्खलन और बाढ़ से 113 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने एक रिपोर्ट में कहा कि भूस्खलन के कारण बेबे शहर में 81, लेयते प्रांत के अबूयोग शहर में 31 और समर प्रांत में एक की मौत हुई। तूफान के कारण पांच लोग लापता हैं और कम से कम 236 घायल हुए हैं।
पिछले रविवार को शुरू हुआ मेगी तूफान फिलीपींस से टकराने वाला इस साल का पहला उष्णकटिबंधीय तूफान है। यह देश हर साल लगभग 20 तूफानों से प्रभावित होता है। फिलीपींस द्वीपसमूह प्रशांत टाइफून बेल्ट पर स्थित है, जो इसे दुनिया के सबसे अधिक आपदा-प्रवण देशों में से एक बनाता है।
ये भी पढ़ें:- विश्व बैंक ने पाकिस्तान की वृद्धि का अनुमान घटाकर 4.3 फीसदी किया, पिछले वर्ष से है एक फीसदी कम
