Alia-Ranbir Wedding: रणबीर-आलिया की शादी से परेशान हुए पड़ोसी, करनी पड़ी शिकायत दर्ज, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों एक्टर्स शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। फैंस शादी से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बेताब हैं। वहीं पपाराजी शादी से जुड़ी फोटोज और वीडियोज को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब हैं। इसी बीच …

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों एक्टर्स शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। फैंस शादी से जुड़ी हर खबर जानने के लिए बेताब हैं। वहीं पपाराजी शादी से जुड़ी फोटोज और वीडियोज को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब हैं।

इसी बीच खबर आ रही हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की व्यवस्थाओं के बीच उनके पड़ोसी नाराज हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो इस शादी को लेकर काफी आवाजाही है जो पड़ोसियों को दिक्कत दे रही है।

बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में तमाम सितारे पहुंचे हैं जिसके चलते काफी व्यवस्थाएं हुई हैं। इस बीच रणबीर कपूर के पड़ोसी ने उनकी शादी पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई हैं। हालांकि यह शिकायत आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के खिलाफ नहीं बल्कि वैन्यू पर जमा हुए मीडिया रिपोर्ट्स के खिलाफ करवाई है।

पढ़ें- Ranbir-Alia Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, दूल्हा-दुल्हन की एक झलक के लिये बेकरार हैं फैंस

संबंधित समाचार