नैनीताल: सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम ने चिडियाघर का किया निरीक्षण
नैनीताल, अमृत विचार। सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम नैनीताल चिड़ियाघर के निरीक्षण को पहुंची। टीम ने चिड़ियाघर के जानवरों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, पिंजरों की स्थिति, जानवरों का स्वास्थ्य चार्ट, उन्हें दिए जा रहे भोजन सहित अन्य तकनीकि बिदुंओं की जांच की। टीम अपनी रिपोर्ट सेंट्रल जू अथॉरिटी को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर …
नैनीताल, अमृत विचार। सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम नैनीताल चिड़ियाघर के निरीक्षण को पहुंची। टीम ने चिड़ियाघर के जानवरों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, पिंजरों की स्थिति, जानवरों का स्वास्थ्य चार्ट, उन्हें दिए जा रहे भोजन सहित अन्य तकनीकि बिदुंओं की जांच की।
टीम अपनी रिपोर्ट सेंट्रल जू अथॉरिटी को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही नैनीताल चिड़ियाघर को आगे दिए जाने वाले अनुदान एवं नए जानवरों को रखने के प्रस्तावों की स्वीकृति मिल पाएगी। यहां निरीक्षण पूरा करने के बाद टीम अल्मोड़ा चिड़ियाघर का भी निरीक्षण करने जाएगी।
डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम ने यहां निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि नैनीताल जू में सुविधाएं काफी बेहतर बनाई गई हैं। बताया कि जू में नए जानवरों को लाने के प्रस्ताव स्वीकृत होने की पूरी उम्मीद है। जिस तरह से यहां पर सुविधाएं उपलब्ध हैं उन्हें देखते हुए हमें उम्मीद है कि प्रस्ताव जल्द स्वीकृत होगा।
