Alia-Ranbir Wedding: आलिया- रणबीर का नहीं होगा रिसेप्शन, मास्टरजी ने बताई यह वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। ‘वास्तु’ में कपल ने सात फेरे लिए है। शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहे हैं। शादी को लेकर मास्टरजी ने बताया कि रिसेप्शन नहीं होगा क्योंकि बहुत कम समय में मैंने कपूर परिवार को डांस सिखाया जो उन्होंने कपल …

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। ‘वास्तु’ में कपल ने सात फेरे लिए है। शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद रहे हैं।

शादी को लेकर मास्टरजी ने बताया कि रिसेप्शन नहीं होगा क्योंकि बहुत कम समय में मैंने कपूर परिवार को डांस सिखाया जो उन्होंने कपल को सरप्राइज देते हुए मेहंदी और संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी ने साफ कर दिया है कि शादी के बाद कोई रिसेप्शन नहीं होने वाला है।

मास्टरजी ने कहा संगीत सेरेमनी के बारे में बताते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि दूल्हा-दुल्हन ने किसी भी सॉन्ग पर परफॉर्म नहीं किया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने संगीत और मेहंदी सेरेमनी पर डांस नहीं किया। केवल कपूर परिवार ने डांस किया। संगीत सेरेमनी में ऋषि कपूर का कोई गाना प्ले नहीं हुआ। यह एक अचानक से होने वाला संगीत था। दूल्हा-दुल्हन के लिए कपूर परिवार की यह परफॉर्मेंस सरप्राइजिंग थी। शादी भी बहुत कम नोटिस पीरिय़ड में हो रही है। इसलिए सबकुछ जल्दी-जल्दी में हुआ।

यह भी पढ़ें-हरियाणा में स्थापित होगा ड्रोन पायलटों के लिए प्रशिक्षण संस्थान 

 

संबंधित समाचार