अयोध्या: किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह घर के कमरे में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र के पुरांय गांव में गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे घर के कमरे में एक …

अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह घर के कमरे में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के पुरांय गांव में गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे घर के कमरे में एक किशोरी का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया मृतका का नाम सोनी (14) बेटी रशीद है। उन्होंने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। परिवार की ओर से से भी अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें-रामपुर : भोट पुलिस ने गिरफ्तार किया टॉप टेन अपराधी

संबंधित समाचार