अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को रामजन्मभूमि के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी सरकार के मंत्री व कई भाजपा नेता मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने यहां रामलला का दर्शन पूजन …

लखनऊ। देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को रामजन्मभूमि के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। जहां रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी सरकार के मंत्री व कई भाजपा नेता मौजूद थे। उपराष्ट्रपति ने यहां रामलला का दर्शन पूजन कर मंदिर निर्माण की प्रगति देखी। उनके स्वागत में जगह-जगह आयोजन किए गए हैं।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने लखनऊ से नायडू के अयोध्या रवाना होते समय की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति नायडू कल देर शाम लखनऊ पहुंचे थे। यहां स्थित अमौसी हवाईअड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने प्रदेश आगमन पर उनका स्वागत किया।

हवाईअड्डे से वह सीधे राजभवन के लिये रवाना हो गये। इस दौरान राजभवन में उपराष्ट्रपति के सम्मान में योगी मंत्रिमंडल के साथ आयोजित रात्रिभोज से पहले नायडू की शादी की 52वीं सालगिरह का संक्षिप्त आयोजन भी किया गया।

राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने नायडू दंपति को शादी की सालगिरह की शुभकामनायें दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश मंत्रिमण्डल की तरफ से उपराष्ट्रपति को काशी विश्वनाथ कारिडोर का एक मॉडल स्मृति चिन्ह भी के रूप में भेंट किया।

पढ़ें-यूपी में आलू और फल के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ खोलने की तैयारी कर रहें सीएम योगी

संबंधित समाचार