ट्रक से टकराई कार, टकराने के बाद कार में आग लगने से तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार की ट्रक से टक्कर के बाद, उसमें आग लग जाने से तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसराना पुलिस थाना के निरीक्षक दीपक कुमार ने पानीपत से फोन पर बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई, …

चंडीगढ़। पानीपत-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार की ट्रक से टक्कर के बाद, उसमें आग लग जाने से तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसराना पुलिस थाना के निरीक्षक दीपक कुमार ने पानीपत से फोन पर बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिसमें झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक गोहाना से आ रहा था और पानीपत जाने वाला था। उन्होंने बताया कि जब ट्रक चालक ने अनाज मंडी में प्रवेश करने के लिए दाहिनी ओर वाहन को मोड़ा, तभी गोहाना की ओर से आ रही कार इसराना के पास भारी वाहन से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद तुरंत कार में आग लग गई। हालांकि, आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को भी अंदर फंसे लोगों को बचाने का मौका नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- जोधपुर में ट्रक से टकराई बोलेरो, छह लोगों की मौत

संबंधित समाचार