केरल में पीएफआई कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलक्कड़/केरल। केरल के पलक्कड़ जिले में शुक्रवार को 43 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जिले के एलापुल्ली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के एक स्थानीय नेता सुबैर की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि सुबैर बाइक पर …

पलक्कड़/केरल। केरल के पलक्कड़ जिले में शुक्रवार को 43 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जिले के एलापुल्ली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के एक स्थानीय नेता सुबैर की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि सुबैर बाइक पर जा रहा था और एक कार ने उसे रोका, जिसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया। घटना तब हुई, जब वह मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। पुलिस ने कहा कि उसे शक है कि हत्या राजनीतिक मकसद से की गई। पीएफआई ने आरोप लगाया है कि सुबैर की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ है। आरएसएस ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- ट्रक से टकराई कार, टकराने के बाद कार में आग लगने से तीन की मौत

संबंधित समाचार