भीमताल: पानी की सतह पर दौड़िये या कीजिये उछल कूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुलदीप कुमार, भीमताल, अमृत विचार। क्या आपने कभी पानी की सतह पर दौड़ लगाने उछल कूद करने या आराम से बैठने की कल्पना की है? शायद नहीं, पर आप यकीन कीजिए इस कल्पना को आप साकार भी कर सकते हैं। यह संभव है भीमताल झील में डाली गईं जोर्बिंग बोल से। पिछले कुछ वर्षों में …

कुलदीप कुमार, भीमताल, अमृत विचार। क्या आपने कभी पानी की सतह पर दौड़ लगाने उछल कूद करने या आराम से बैठने की कल्पना की है? शायद नहीं, पर आप यकीन कीजिए इस कल्पना को आप साकार भी कर सकते हैं। यह संभव है भीमताल झील में डाली गईं जोर्बिंग बोल से।

पिछले कुछ वर्षों में भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन के नाम पर सैलानियों के लिए घूमने फिरने और नौकायन के अलावा कुछ और विकल्प नहीं था। इसके बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम ने पैराग्लाइडिंग की नींव रखी। हालांकि बाद में इसे निगम ने बंद कर दिया लेकिन कुछ स्थानीय युवाओं ने इस क्षेत्र में अपना हाथ आजमाया और आज यहां पर पैराग्लाइडिंग की कई साइट चल रही हैं जिसमें 1500-2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।

इसके बावजूद कुछ अन्य बेरोजगार युवाओं ने भीमताल झील में कयाकिंग की शुरुआत की, इसे भी सैलानियों ने हाथों-हाथ लिया। कुछ अन्य युवाओं ने झील में जोर्बिंग बॉल डाली इसे देखने के लिए सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

बच्चे से लेकर बड़ों तक कोई भी जोर्बिंग बॉल में बैठकर पानी पर चलने, दौड़ने से लेकर उछल कूद कर सकता है। इसके लिए आपको 200 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा और फिर आप जोर्बिंग बॉल में 10 मिनट तक पानी पर रह सकते हैं। इससे भीमताल साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ रहा है।

संबंधित समाचार