गरमपानी: अवैध होम स्टे संचालकों के खिलाफ उतरे पंजीकृत होमस्टे संचालक, डीएम से कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में अवैध रूप से होम स्टे संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रतिनिधियों व पंजीकृत होम स्टे संचालकों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे अवैध होम स्टे की सूची भी उपलब्ध …

गरमपानी, अमृत विचार। रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में अवैध रूप से होम स्टे संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रतिनिधियों व पंजीकृत होम स्टे संचालकों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे अवैध होम स्टे की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। अवैध रूप से होम स्टे संचालित होने से सरकार को राजस्व का का भी नुकसान हो रहा है।

रामगढ़ ब्लॉक के सतखोल, छतौला, सतोली समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोग पंजीकृत होम स्टे का संचालन करते हैं। विद्युत व जल संयोजन का नियमानुसार व्यावसायिक कनेक्शन ले होम स्टे संचालित किया जाता है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व पंजीकृत होम स्टे संचालकों ने क्षेत्र में अवैध होम स्टे संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में पंचायत प्रतिनिधि व पंजीकृत होम स्टे संचालकों ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध होम स्टे संचालन की बाढ़ सी आ गई है। बिना पंजीकरण व बगैर व्यावसायिक जल व विद्युत संयोजन लिए बाहरी क्षेत्रों से आए लोग होम स्टे संचालित कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यही नहीं नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। लोगों ने मामले पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य भावना कपिल, ग्राम प्रधान सतखोल पुष्पा नयाल, प्रधान शीतला हेमराज नयाल, सुनीता नयाल, पुष्पा नयाल, सूरज कुमार, मनीषा बिष्ट, मुकेश कुमार, त्रिलोक चंद्र, मोहन शर्मा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर बिष्ट आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं।

संबंधित समाचार