उत्तराखंड: पश्चिमी विक्षोभ खत्म, अब सताएगी गर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। हल्द्वानी में सुबह से तेज धूप खिली रही। हालांकि, गुरुवार की शाम को मौसम में हल्का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान रहेंगे।

हल्द्वानी में सुबह से तेज धूप खिली रही। हालांकि, गुरुवार की शाम को मौसम में हल्का परिवर्तन हुआ। आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश की वजह से हल्द्वानी में भी ठंडी हवा के झोंके थे। जिसके चलते तापमान में कमी आई। हालांकि, शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई। दिन के समय तपिश बढ़ने लगी। यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान करीब 21.4 डिग्री था।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी। पारा धीरे-धीरे और चढ़ेगा। बताया कि इस समय उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रहीं हैं। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। साथ ही दिन और रात का अंतर भी बढ़ता जा रहा है। अब रातें छोटी होने लगीं हैं।

संबंधित समाचार