लखीमपुर-खीरी: दूसरे जुमे को नमाजियों ने की खुशहाली की दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रमजान का मुबारक महीना जारी है। रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। पूरी अकीदत के साथ नगर एवं देहात की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर अल्लाह से मुल्क की तरक्की, बीमारी से निजात, अमन चैन समेत बारिश की दुआएं मांगी जाएंगी। …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रमजान का मुबारक महीना जारी है। रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। पूरी अकीदत के साथ नगर एवं देहात की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर अल्लाह से मुल्क की तरक्की, बीमारी से निजात, अमन चैन समेत बारिश की दुआएं मांगी जाएंगी।

रमजान का दूसरा जुमा नगर एवं देहात की मस्जिदों में अलग अलग समय में नमाज अदा की। नमाज़ का समय दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से लेकर 2ः30 बजे तक नमाज़ होती रही। मस्जिदों में जकात, खैरात एवं फितरे आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मस्जिदों में काफी रौनक नजर आई। बरकतों व रहमतों वाले इस माह के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग काफी पवित्रता के साथ रोजा रख रहे हैं।

सेहरी, तरावीह, रोजा, इफ्तार के लिए लोग काफी तत्पर देखे जा रहे हैं। शहर की जामा मस्जिद में कारी मोहम्मद इसहाक ,मीनारा मस्जिद में मौलाना अशफाक क़ादरी,बरकाती मस्जिद में हाफिज नईमुद्दीन बरकाती,नई बस्ती मस्जिद हाफिज सुल्तान ने जुमे की नमाज पढ़ाई ।

इस के अलावा हिदायत नगर में मस्जिद हुदा,मस्जिद,हुसैनी,मस्जिद रफाकती, मस्जिद बिलाल मस्जिद हाथीपुर उत्तरी अजमेरी मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, गोट्या बाग मस्जिद शमशेर नगर मस्जिद आदि में जुमे की नमाज हुई।खीरी टाउन की करीब दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ पहले दिन से शुरू हो गई थी।

इस क्रम में दरगाह शरीफ,गौसुलआजम मस्जिद, झंडे वाली मस्जिद ,डीहपुर की गौसिया मस्जिद , नूरी रहीम अली शाह मस्जिद ,मखदूम पीर की मस्जिद, मस्जिद बिलाल, गरीब नवाज मस्जिद,मस्जिद मदीना जोशी टोला ,मस्जिद कटरा,इब्राहीम टोला मस्जिद ,रज़ा नगर मस्जिद ,तवेला मस्जिद ,मोहल्ला पट्टी की मस्जिद, मोहल्ला शेख सरायं ,शाही किला मस्जिद समेत दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में जुमे की नमाज़ हुई।

ये भी पढ़ें-

बरेली: प्रेमनगर में खड़े ट्रक में लगी आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक माल खाक

संबंधित समाचार