देहरादून: साईकिल दिलाने से क्या मना किया बेटी ने मौत को गले लगा लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत  विचार। मां ने बेटी को साईकिल दिलाने से क्या मना किया बेटी ने मौत को गले लगा लिया। यह घटना देहरादून की है और इस घटना से साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि आज कल के युवाओं में सहनशीलता और तनाव का स्तर क्या है। जरा सी मन की बात न हो …

देहरादून, अमृत  विचार। मां ने बेटी को साईकिल दिलाने से क्या मना किया बेटी ने मौत को गले लगा लिया। यह घटना देहरादून की है और इस घटना से साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि आज कल के युवाओं में सहनशीलता और तनाव का स्तर क्या है। जरा सी मन की बात न हो तो आत्मघाती कदम उठाने से गुरेज नहीं करते और यह नहीं सोचते की मां-बाप ने जो फैसला लिया है वह किस वजह से लिया उस स्थिति को जाने बगैर अपनी जान दांव पर लगा देना गलत है।

घटना देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एनक्लेव मयूर विहार की है जहां एक युवती ने इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे साइकिल नहीं दिलाई।

शुक्रवार को कृष्णा एनक्लेव मयूर विहार थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत 23 वर्षीय वंदना उर्फ रीना ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मौके पर 108 को बुलाया गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी।

जानकारी मिली है कि फांसी लगाने वाली वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल की डिमांड की थी। लेकिन मां ने उसे साइकिल लेने से मना कर दिया। जिसके बाद रीना नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। माता-पिता को जब इस बारे में पता चला तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि बेटी इतनी छोटी सी चीज के लिए अपनी जान दांव लगा सकती है। इस पूरी घटना से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार