रुद्रपुर: बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
रुद्रपुर,अमृत विचार। सिडकुल कंपनी में ड्यूटी जा रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना देवरनिया, बरेली निवासी 32 वर्षीय सलीम अहमद भूतबंगला मोहल्ले में किराए में रहता था। …
रुद्रपुर,अमृत विचार। सिडकुल कंपनी में ड्यूटी जा रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना देवरनिया, बरेली निवासी 32 वर्षीय सलीम अहमद भूतबंगला मोहल्ले में किराए में रहता था। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से डयूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह भूतबंगला से हाइवे पर पहुंचा तो इंदिरा चौक से किच्छा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सलीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी, एसआई मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
