हरदोई : अस्पताल जाने के लिए निकली युवती लापता,दो युवकों पर लगा आरोप
हरदोई। हास्पिटल अस्सिटेंट अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोज-बीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ धारा 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि टड़ियावां थाना निवासी 20 वर्षीय युवती पास के ही …
हरदोई। हास्पिटल अस्सिटेंट अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोज-बीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ धारा 366 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते है कि टड़ियावां थाना निवासी 20 वर्षीय युवती पास के ही एक निजी अस्पताल में काम करती थी ।पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 5 अप्रैल को पुत्री घर पहुंची। इसके बाद शाम को हास्पिटल जाने की बात कह कर घर से चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटी।
घर वालों ने जब फोन किया तो युवती का मोबाइल घर में ही घनघनाता हुआ पाया गया। पुत्री के अचानक इस तरह से गायब होने से पीड़ित तथा उसके घर वाले तमाम तरह की अनहोनी की आशंका से घिर गए। आस-पड़ोस और नाते-रिश्तेदारों के यहां युवती की खोज कराई गई, लेकिन कहीं से उसका कोई सुराग नहीं लगा।
इधर-उधर पूछताछ कर रहे पीड़ित को जो जानकारी मिली ,उसी के मुताबिक उसने बेनीगंज कोतवाली के दुधघडी निवासी सौरभ पुत्र जगदेव और कोतवाली शहर के मनीष के खिलाफ अपनी पुत्री को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इस बारे में टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया है कि मामला धारा 366 के तहत दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बहराइच: लापता बहन की तहरीर देने गए भाई को पुलिस ने भगाया, युवक ने लगाई एसपी से गुहार
