छत्तीसगढ़ उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में विजयी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने आज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कोमल जंघेल को लगभग 20 हजार मतों से शिकस्त देकर पार्टी का परचम लहराया। खैरागढ़ में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी की विजय के बाद दल के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इक्कीस दौर की …

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने आज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कोमल जंघेल को लगभग 20 हजार मतों से शिकस्त देकर पार्टी का परचम लहराया। खैरागढ़ में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी की विजय के बाद दल के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इक्कीस दौर की गणना के बाद यशोदा वर्मा को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने भाजपा के जंघेल को पराजित कर इस सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया।

यशोदा वर्मा मतगणना प्रारंभ होने के बाद शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थीं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के देवव्रत सिंह विजयी हुए थे। कुछ समय पहले उनके निधन के कारण यह सीट रिक्त हुयी थी। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही नजर आया। कुल लगभग दो लाख 11 हजार मतदाता वाले इस क्षेत्र में लगभग 77 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।

इसे भी पढ़ें-

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा 11 हजार से अधिक मतों से आगे

 

 

संबंधित समाचार