यात्रीगण ध्यान दें: काठगोदाम से मुंबई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम से मुंबई के बीच 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 16 जून तक नौ फेरों के लिए चलने वाली यह विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से चलेगी। पर्यटकों को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम से मुंबई के बीच 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 16 जून तक नौ फेरों के लिए चलने वाली यह विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से चलेगी। पर्यटकों को आने जाने के लिए यह विशेष समर स्पेशल ट्रेन काफी सुविधाजनक होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुंबई सेन्ट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या (09075) प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेन्ट्रल से 11 बजे छूटकर दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वापसी यात्रा में काठगोदाम-मुंबई सेन्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या (09076) प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से सायं 5.30 बजे मुंबई को प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन शुक्रवार को रात्रि 8.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी में 20 अप्रैल से 26 मई तक छह शयनयान, दो साधारण द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का, एक वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं दो एसएलआरडी के कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे। इसके अलावा एक जून से 16 जून तक आठ शयनयान, दो साधारण द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं दो एसएलआरडी के कोचों सहित कुल 17 कोच लगाएं जाएंगे।
