नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के चाफ्याचे पडे में नदी में नहाने गए दो व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जिले के चाफ्याचे पाडे के आराम नदी में नहाने गए दो व्यक्ति डूब गए। मृतकों की पहचान गणेश रामचंद्र जगताप …
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के चाफ्याचे पडे में नदी में नहाने गए दो व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जिले के चाफ्याचे पाडे के आराम नदी में नहाने गए दो व्यक्ति डूब गए।
मृतकों की पहचान गणेश रामचंद्र जगताप (32) और रोशन देवेंद्र बागुल (18) के रूप में हुई है। दोनों कल नदी में नहाने गए थे, लेकिन गहरे पानी में उतरने के बाद ऊपर नहीं आने से डूब गए।
ये भी पढ़ें- मंदिर समारोह में भगदड़, दो की मौत, आठ घायल, प्रशासन ने हेल्पलाइल नंबर किया जारी
