Pakistan Political Crisis : राजा परवेज नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के रूप में लेंगे शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के राजा परवेज अशरफ निर्विरोध चुने जाने के बाद शनिवार को नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे1 ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीपीपी नेता खुर्शीद शाह और नवीद कमर ने क्रमश: प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। अशरफ विधानसभा में …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के राजा परवेज अशरफ निर्विरोध चुने जाने के बाद शनिवार को नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे1 ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीपीपी नेता खुर्शीद शाह और नवीद कमर ने क्रमश: प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

अशरफ विधानसभा में इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा पीठासीन अधिकारी सदन के पटल पर करेंगे। इसके बाद अशरफ आज ही अपने पद शपथ ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (पीटीआई) के असद कैसर के नौ अप्रैल को इस्तीफा दिए जाने के बाद से नेशनल असेंबली में अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी थी।

उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दिया था कि वह तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं करा सकते क्योंकि खान के संग उनका पुराना रिश्ता है और जो कुछ भी हो रहा है वह ‘विदेशी साजिश’ का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:-Russia Ukraine War : रूसी युद्धपोत के क्षतिग्रस्त होकर डूबने से भड़का रूस, कीव पर हमले तेज करने की दी धमकी 

संबंधित समाचार