काशीपुर: शिकायत करने पर पुलिस ने वकील पर ही कर दी कार्रवाई
काशीपुर, अमृत विचार। लड़ाई झगड़े की शिकायत करने पर पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ ही 107/16 की कार्रवाई कर दी। अधिवक्ता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुंडा थाना क्षेत्र के हल्दुआ शाहू निवासी अधिवक्ता नरेश कुमार ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा कि उसका …
काशीपुर, अमृत विचार। लड़ाई झगड़े की शिकायत करने पर पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ ही 107/16 की कार्रवाई कर दी। अधिवक्ता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कुंडा थाना क्षेत्र के हल्दुआ शाहू निवासी अधिवक्ता नरेश कुमार ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा कि उसका पड़ोसी बिना बात के उसके परिवार के साथ गाली गलौज और झगड़ा करने के साथ ही धमकी देता रहता है जिसको लेकर उसने पड़ोसी के खिलाफ एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा था। जिसकी जांच चौकी शिवराजपुर पट्टी में भेजी गई।
जांच के बाद पुलिस ने पहले समझौता कराने का प्रयास किया किंतु जब उसने समझौता करने से मना कर दिया तो चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों के विरुद्ध 107/16 में मामला दर्ज कर दिया। जबकि वह पीड़ित है।जब दूसरे पक्ष के लोगों को यह पता चला तो उन्होंने उसके खिलाफ झूठी शिकायतें करनी शुरू कर दीं और लगातार थानाध्यक्ष कुंडा को फोन कर और व्हाट्सएप पर झूठे मैसेज करने शुरू कर दिए। जिसके बाद 15 अप्रैल को थाना प्रभारी कुंडा और चौकी इंचार्ज उसके घर आए और और बिना किसी सबूत या गवाह के उस पर ही गलत आरोप लगा दिये।
