काशीपुर: डॉक्टर के पिता को चाकू मारने के मामले में एसओजी ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। डॉक्टर के पिता को घर में घुसकर चाकू मारने के मामले में आरोपी के नशेड़ी होने की संभावना के चलते एसओजी की टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर ओएसटी सेंटर के मरीजों का डाटा एकत्र किया। एसओजी के अचानक पूछताछ करने पर मरीजों में हड़कंप मच गया। बीते दिनों प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ …

काशीपुर, अमृत विचार। डॉक्टर के पिता को घर में घुसकर चाकू मारने के मामले में आरोपी के नशेड़ी होने की संभावना के चलते एसओजी की टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर ओएसटी सेंटर के मरीजों का डाटा एकत्र किया। एसओजी के अचानक पूछताछ करने पर मरीजों में हड़कंप मच गया।

बीते दिनों प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निकेत मेहरोत्रा के रामनगर रोड स्थित आवास पर एक अज्ञात युवक बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गया था। दरवाजा खटखटाने पर डॉक्टर के पिता के दरवाजा खोलने और विरोध जताने पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में डॉक्टर के पिता नरेंद्र मेहरोत्रा घायल हो गये थे। शोर शराबा होने पर हमलावर फरार हो गया था।

डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस और एसओजी टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। आरोपी के नशेड़ी होने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को एसओजी की टीम मरीजों का डाटा लेने सरकारी अस्पताल स्थित ओएसटी केंद्र पहुंची। गोपनीय होने के कारण सेंटर के स्टाफ ने बिना अधिकारियों की अनुमति के डाटा देने से इंकार कर दिया। इस पर टीम ने सेंटर के बाहर ही आने वाले मरीजों को बुलाकर डाटा एकत्र किया। अचानक डाटा के साथ फोटो भी लेने पर मरीजों में हड़कंप मचा रहा।

संबंधित समाचार