मुरादाबाद : हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। थारी जय हो पवन कुमार, मैं वारी जाऊं बालाजी…. तेरे जैसा राम भक्त कोई हुआ ना होगा मतवाला… छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना…. आदि गीतों से शनिवार को पीतलनगरी बालाजी महाराज की भक्ति में सराबोर रही। विभिन्न संस्थाओं और मंदिरों में श्रीबालाजी महाराज की जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। इस मौके …

मुरादाबाद,अमृत विचार। थारी जय हो पवन कुमार, मैं वारी जाऊं बालाजी…. तेरे जैसा राम भक्त कोई हुआ ना होगा मतवाला… छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना…. आदि गीतों से शनिवार को पीतलनगरी बालाजी महाराज की भक्ति में सराबोर रही। विभिन्न संस्थाओं और मंदिरों में श्रीबालाजी महाराज की जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। इस मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई, रामचरित्र मानस का पाठ हुआ और जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।

श्री बालाजी महाराज भक्त जनसेवा समिति की शोभायात्रा में झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा रेलवे कालोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर से आरंभ हुई। आरंभ पंच दसनाम जूना अखाड़े और काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि के साथ पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, अध्यक्ष रामकुमार, केके मिश्रा, महंत राकेश कुमार और कमल कुमार सक्सेना ने ज्योति जलाकर एवं नारियल फोड़कर किया।
शोभायात्रा में बग्गी पर महंत सज्जन गिरि और गुरु राकेश कुमार के साथ भगवान गणेश, हनुमान जी और राम दरबार की झांकियां आकर्षित करतीं रहीं। शोभायात्रा बनवटागंज स्थित शिव मंदिर(पीपल वाला) पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर दिवाकर, प्रमोद रस्तोगी, गौरव गुप्ता, अतुल जौहरी, सम्राट पाठक, विजय सारस्वत, जितेंद्र नारंग, महेश प्रजापति, संजय धमीजा, शशांक गुप्ता,नन्हें यादव, डा.हिमांशु शुक्ला, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लाकड़ी फाजलपुर स्थित चामुंडा मंदिर परिसर पर स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा मंच द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आरंभ मंदिर से नारियल फोड़ कर और राम दरबार की की आरती के साथ किया गया। इसमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, मां दुर्गा, राम दरबार आर बालाजी की की झांकियां आकर्षित करती रहीं। मां काली के नृत्य ने भी मन मोह लिया। मंदिर प्रांगण में रामचरित्र मानस पाठ हुआ। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर अवनीश चौहान, राहुल शर्मा, अभिनव शर्मा, मनु भारद्वाज, नरेश चौहान, सतपाल सिंह, राजेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर में पूजन आचार्य रवि शास्त्री द्वारा श्रीराम चरित मानस के पाठ को विश्राम दिया गया। सुबह हनुमान जी को स्नान कराकर चोला पहनाया गया। उन्हें 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। महेश अग्रवाल,रजनीश अग्रवाल, ओम प्रकाश गोयल, उमेश, राजेश आदि शामिल रहे। शिवपुरी स्थित बालाजी के दरबार में भी सुबह हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

कानून गोयान स्थित सहस्रदेव ज्योतिष संस्थान में डा.एसडी शर्मा ने सुबह यज्ञ किया। यहां संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। महंत सुधीर गुप्ता ने सुंदरकांड का महत्व बताया। श्रद्धालुओं ने संकीर्तन किया। उप महंत आशीष सहित सागर भाटिया, राजेश सक्सेना, रवि कुमार, कैलाश, अमिताभ सेठी आदि शामिल रहे।

श्री माता महाकाली एवं श्री बालाजी सेवा समिति के हनुमान जन्मोत्सव मे हनुमान चालीसा के पाठ संपन्न हुआ। इसके बाद संकट हरण यज्ञ किया गया। अंत में आरती के बाद भंडारा आरंभ हुआ। महंत अमित दुबे और अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी सहित रमेश सिंह, अशोक गुप्ता, शुभरंग दुबे, पुष्कर शुक्ला, श्याम मोहन पंडित, सुधाकर आदि का सहयोग रहा।

हनुमान मूर्ति माता मंदिर सेवा समिति ने हनुमान मृर्ति स्थित माता मंदिर पर हवन किया। इसके बाद भंडारा आरंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कीर्तन करते रहे। अध्यक्ष शिव चरन लाल प्रजापति सहित गोविंद राम, नवनीत सिहं चौहान, बबलू, सुरेश श्रीवास्तव, डा.वीरेंद्र, खेमानंद तिवारी, विनय कुमार, हरपाल सिंह दिवाकर, राम नाथ, संजू सिंह, सुमित सिंह, राजाराम का सहयोग रहा।

श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति के बुद्धि विहार विजय पार्क में संकटमोचन यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहूति देकर सुख शांति की कामना की। संजीव अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, मनू अग्रवाल, संजय गुप्ता, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, करुणेश अग्रवाल, पंकज सक्सेना, राजीव गुप्ता, बलवंत सिंह मौजूद रहे।

श्री बालाजी सेवा समिति के बालाजी जन्मोत्सव में बालाजी का विशेष दरबार सजाया गया। मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ मुख्य यजमान शिखा अग्रवाल एवं राजीव अग्रवाल रहे। गांधी पार्क हरपाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखर संत आनंद महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर हरिओम गिरि महाराज, अभय संन्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी परमानंद सरस्वती महाराज, ट्रस्ट के महामंत्री महंत स्वामी निर्मल दास, संवाहक मलूक पीठ व्यास गोवर्धन मथुरा के स्वामी लोकेश आनंद सरस्वती आदि पहुंचे। मेहंदीपुर बालाजी से आए यज्ञाचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री,पंडित होहन शास्त्री और प्रदीप कुमार ओझा ने संकट मोचन यज्ञ कराया। इस मौके पर उप महंत रवि राघव और महामंत्री आशीष अग्रवाल सहित राजेश रस्तोगी, सुनील कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, धर्मेश भदौरिया, मनीषअग्रवाल, नवनीत चौहान, मित मित्तल, विनोद रस्तोगी, मोनू पंडित, अनुराग अग्रवाल, प्रेम सैनी, स्वराज कश्यप मौजूद रहे।

श्रीबालाजी क्षेत्रीय विकास समिति ने कोर्ट रोड स्थित श्रीबालाजी मंदिर हठीले में बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण में चल रहे रामायण पाठ का समापन हुआ। इस मौके पर अजय गुप्त, पराग गुप्ता, मौहित गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजीव, मनीष, रमाशंकर, जवाहर लाल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार