एक्ट्रेस छवि मित्तल को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मुबंई। टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया है। आपको बतादें कि छवि को उनकी बीमारी के बारे में लगभग 20 दिन पहले ही पता चला, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। एक्ट्रेस ने अपने …
मुबंई। टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया है। आपको बतादें कि छवि को उनकी बीमारी के बारे में लगभग 20 दिन पहले ही पता चला, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष का खुलासा करते हुए अपनी बीमारी के बारें में भी खुलासा किया है।
छवि ने अपने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस नें अपने सभी चाहने वालो को भावुक कर दिया। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा,’डियर ब्रेस्ट.. यह आपके लिए एक प्रशंसा पोस्ट है। पहली बार मैंने आपका जादू देखा था, जब आपने मुझे बहुत खुशी दी थी, लेकिन आपका महत्व तब बढ़ गया, जब आपने मेरे दोनों बच्चों को फीड दी।
आज आपके साथ खड़े होने की मेरी बारी है, जब आपमें से एक ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रहा है। ऐसा होना सबसे अच्छी बात नहीं है, लेकिन इसके लिए मेरे हौसले पस्त करने की जरूरत नहीं है’। जिसके बाद उन्होंने आगे लिखा, ‘अंतिम पुष्टि सोमवार को हुई जब मुझे कैंसर विशेषज्ञ का फोन आया।
उन्होंने मुझसे मिलने और विकल्पों पर चर्चा करने के लिए कहा। जब मुझे बायोप्सी करने के लिए कहा गया तो मेरा दिल टूट गया था। डॉक्टर की सलाह के बाद मैं बहुत रोई। ऐसा कुछ होने का डर यह पता लगाने से कहीं ज्यादा बुरा होता है कि यह वही है। बायोप्सी से पहले मेरी रातों की नींद उड़ गई थी। वह मेरे लिए भावनात्मक संघर्ष था, लेकिन इसने मुझे आगे की जंग लड़ने के लिए तैयार किया’।
अपने लिए हिम्मत जुटाते हुए उन्होंने आगे लिखा, ‘इससे निपटना मेरे लिए आसान नहीं होने वाला है, लेकिन मैं इससे लड़ने के लिए तैयार हैं। हो सकता है कि मैं फिर से वह न दिखूं, लेकिन इससे मुझे अलग महसूस कराने की जरुरत नहीं है। सभी स्तन कैंसर से बचे लोगों के लिए एक बड़ी खुशी.. आपको पता नहीं है कि आज मैं आपसे कितनी प्रेरणा लेती हूं’।
जिसके बाद छवि का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बल्कि तमाम सेलेब्स उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। और फैंस भी दुआ कर रहें है।
यह भी पढ़ें-Health Tips: फर्स्ट स्टेज में करें ब्रेस्ट कैंसर की पहचान, जानें क्यों होती है यह जानलेवा बीमारी
