हल्द्वानी: अतिक्रमण हटाने का अच्छा बहाना, “नहीं मिला है अभी नक्शा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अतिक्रमण होने का सबसे बड़े कारण जिम्मेदारों की आंखे मुंदी होना माना जाता है। अवैध कब्जों पर इनकी आंखे इस कदर बंद हो जाती हैं कि फिर खुलना भी नहीं चाहती हैं। मंडी समिति में कुछ ऐसी ही स्थिति सामने आ रही है। प्रशासन ने 15 दिन पहले मंडी समिति प्रशासन को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अतिक्रमण होने का सबसे बड़े कारण जिम्मेदारों की आंखे मुंदी होना माना जाता है। अवैध कब्जों पर इनकी आंखे इस कदर बंद हो जाती हैं कि फिर खुलना भी नहीं चाहती हैं। मंडी समिति में कुछ ऐसी ही स्थिति सामने आ रही है। प्रशासन ने 15 दिन पहले मंडी समिति प्रशासन को मंडी समिति परिसर में अवैध पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

लेकिन अब तक मंडी प्रशासन पक्के अतिक्रमण को चिन्हित तक नहीं कर पाया है। सफाई यह कहकर दी जा रही है कि नक्शा नहीं मिल रहा है। बरेली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में पक्के अतिक्रमण की भरमार बताई जाती है। किसी ने पार्क की जगह पर निर्माण कर लिया। किसी ने अपनी दुकान को आगे बढ़ा लिया। नए निर्माण भी तैयार किए गए हैं।

लेकिन मंडी समिति प्रशासन अभी खुद को इससे पूरी तरह से अनजान बता रही है। अतिक्रमण को लेकर बढ़ती शिकायत पर जब प्रशासन गंभीर हुआ तो उसने मंडी समिति से कार्रवाई को कहा। प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण के नाम पर फड़ और ठेले हटाकर औपचारिकता पूरी तो कर ली, लेकिन पक्के अतिक्रमण को लेकर अब भी मंडी समिति प्रशासन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। उसका कहना है कि नक्शा मिलने के बाद ही अवैध अतिक्रमण की पुष्टि हो सकेगी।

निर्माण जेई से नक्शा निकाल जांच करने को कहा गया है। उसके बाद ही अवैध निर्माण चिन्हित किया जा सकेगा। अभी फिलहाल अस्थाई अतिक्रमण ही हटा है। नक्शा मिलने के बाद पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी।
– विश्व विजय सिंह देव, सचिव, मंडी

संबंधित समाचार