खटीमा: सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, तस्कर फरार
खटीमा, अमृत विचार। यूपी व नेपाल सीमा से सटे उप प्रभाग के जंगलों में लकड़ी तस्करों पर अंकुश को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है। ताजा मामले में खटीमा रेंज की टीम ने सागौन की लकड़ी के गिल्टों से भरी पिकअप को पकड़ा। तस्कर टीम को देख वाहन छोड़कर फरार हो गए। वन कर्मी …
खटीमा, अमृत विचार। यूपी व नेपाल सीमा से सटे उप प्रभाग के जंगलों में लकड़ी तस्करों पर अंकुश को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है। ताजा मामले में खटीमा रेंज की टीम ने सागौन की लकड़ी के गिल्टों से भरी पिकअप को पकड़ा। तस्कर टीम को देख वाहन छोड़कर फरार हो गए। वन कर्मी फरार तस्करों की तलाश में जुटी है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
बता दें कि विस चुनाव के बाद से खटीमा के नेपाल व यूपी से सटे उप प्रभाग के जंगलों में खनन माफिया, लकड़ी तस्करों के सक्रिय होने की चर्चा आम है। वन विभाग के अनुसार रविवार को खटीमा रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर मझोला मार्ग में घेराबंदी कर पिकअप को रोका। इस पर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
रेंजर ने बताया कि वाहन में 12 अवैध सागौन के गिल्टे बरामद हुए हैं। वाहन को मय माल रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया है। टीम में धन सिंह, संतोष भंडारी आदि वन कर्मी शामिल रहे।
