अमेठी: ट्रक और बोलेरो में हुई भयानक भिड़ंत, हादसे में 6 की मौत, 4 घायल, सीएम ने जताया शोक
अमेठी। जिले में रविवार रात 12:30 के आसपास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे के साथ-साथ 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सबको ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर …
अमेठी। जिले में रविवार रात 12:30 के आसपास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे के साथ-साथ 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सबको ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर किया गया है। सीएम योगी ने इस भयानक हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया है।
घटना अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज सगरा के पास की है। बोलेरो लखनऊ से अमेठी आ रही थी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में 10 लोग बैठे थे। जिनमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई, एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सीएम ने जताया शोक
वहीं इस घटना पर प्रदेश के सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त घरवालों के प्रति संवेदना जाहिर की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को घायलों का इलाज कराने और इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद देने का निर्देश दिया हैं।
पढ़ें-बरेली: टिकट की धनराशि जेब में रखने वाले चालक और परिचालक निलंबित
