प्रयागराज: पांच लोगों की हत्या के मामले में आया नया मोड़, कमरे से मिला सुसाइड नोट, मृतक के सालों को किया गिरफ्तार
प्रयागराज। जिले से एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या की खबर सामने आई थी। एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी राहुल तिवारी (42), प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही …
प्रयागराज। जिले से एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या की खबर सामने आई थी। एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी राहुल तिवारी (42), प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए चार लोगों को जेल भेज दिया।
पुलिस ने मृतक राहुल तिवारी के बड़े भाई मुन्ना तिवारी की तहरीर पर राहुल के साले पिंटू, चंद्रशेखर व साले के दोस्त मैनेजर और आशु के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
रविवार शाम चारों को विधिक कारवाई करते हुए पुलिस ने नैनी जेल भेज दिया। अब पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है। एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने घटना के खुलासे के लिए STF, क्राइम ब्रांच समेत सात टीम गठित की थी।
सभी टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मृतक राहुल तिवारी के दोनों सालों और उसके दो दोस्तों को 10 घंटे के भीतर उठा लिया था। पुलिस के मुताबिक राहुल तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। जबकि राहुल की पत्नी प्रीति और तीन बच्चों की मौत गला रेतने से हुई थी।
वहीं पुलिस को राहुल के शव के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें करीब ग्यारह लोगों का जिक्र है। पुलिस सुसाइड नोट का हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच करा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है।
