अयोध्या: क्रय केन्द्रों से कन्नी काट रहे किसान, व्यापारी दे रहे ज्यादा भाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शासन-प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी अयोध्या में गेहूं खरीद परवान नहीं चढ़ रही है। यह हाल तब है जब किसानों को जागरूक करने के लिए आला अधिकारी से लेकर खाद्य और विपणन विभाग की टीमें लगी हुई हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से ज्यादा बाजार भाव …

अयोध्या। शासन-प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी अयोध्या में गेहूं खरीद परवान नहीं चढ़ रही है। यह हाल तब है जब किसानों को जागरूक करने के लिए आला अधिकारी से लेकर खाद्य और विपणन विभाग की टीमें लगी हुई हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से ज्यादा बाजार भाव बताया जा रहा है। वहीं किसान भी सरकारी खरीद की पेंचीदगियों में नहीं फंसना चाहते, इसलिए कन्नी काट रहे हैं।

अब तक हुई खरीद के बारे में पूछने पर डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 36 किसानों से 2127 कुंतल गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को 42 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। बताते चलें कि जिले में किसानों से गेहूं खरीद को लेकर विभिन्न क्रय एजेंसियों के कुल 51 से अधिक क्रय केन्द्र बनाए गए हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि तय मानक के अनुसार खरीद नहीं हो पा रही है, लेकिन विभाग सतत प्रयास कर रहा है। बाजार भाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह किसानों के ऊपर है वह कहां बेचते हैं।

बता दें कि जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 54 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। खरीद की रफ्तार देख लग रहा है कि लक्ष्य की साठ फीसदी खरीद भी इस बार मुश्किल है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है जबकि बाजार में व्यापारी तत्काल 2 हजार से 2500 में गेहूं खरीद रहे हैं। किसान भी तत्काल अपनी लागत का मूल्य पा जा रहा है।

पढ़ें- बहराइच: एचटी लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल जली

संबंधित समाचार