उत्तराखंड: आग से कई हेक्टेयर जंगल जला, वन संपदा को नुकसान
गरमपानी, अमृत विचार। रातीघाट-बेतालघाट मार्ग पर स्थित नौड़ा क्षेत्र से उठी आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। जंगल की आग मझेड़ा गांव के पास स्थित जंगल तक भी पहुंच गयी। हवा ने जंगल की आग को और तेज कर दिया। कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर नष्ट हो गयी। जीव-जंतु भी प्रभावित हुये …
गरमपानी, अमृत विचार। रातीघाट-बेतालघाट मार्ग पर स्थित नौड़ा क्षेत्र से उठी आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। जंगल की आग मझेड़ा गांव के पास स्थित जंगल तक भी पहुंच गयी।
हवा ने जंगल की आग को और तेज कर दिया। कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर नष्ट हो गयी। जीव-जंतु भी प्रभावित हुये हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देर रात तक आग धधकती रही लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आग पर काबू पाने के प्रशिक्षण, वन कर्मियों की तैनाती समेत तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि यही हालात रहे तो वन विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा।
