हल्द्वानी में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में नगर निगम हांफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 2015 में शुरू हुयी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक हल्द्वानी में मात्र 340 घर ही बन पाये हैं। जबकि 11199 लोगों ने आवास के लिये आवेदन किया है। बजट और भूमि के अभाव में लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्यालय अधीक्षक सुरेश अधिकारी ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 2015 में शुरू हुयी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक हल्द्वानी में मात्र 340 घर ही बन पाये हैं। जबकि 11199 लोगों ने आवास के लिये आवेदन किया है। बजट और भूमि के अभाव में लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कार्यालय अधीक्षक सुरेश अधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी में 11199 लोगों की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया गया लेकिन अधिकतर लोगों के पास अपनी भूमि नहीं होने से योजना के लाभ से वंचित रह गये हैं। वर्तमान में केवल 340 लोगों को ही इस योजना के तहत लाभ मिल पाया है। वहीं, पूरे जिले में अब तक मात्र 493 घर ही बने हैं।

योजना की अवधि छह माह बढ़ायी
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री आवास योजना की अवधि छह माह और बढ़ गयी है। पहले यह योजना इस वर्ष मार्च में खत्म कर दी गयी थी। अब इसे छह माह के लिये बढ़ा दिया गया है। इसके तहत शेष बचे लोगों को भी इस योजना का लाभ मिल पायेगा।

तीन चरणों में पूरी होनी थी योजना
चरण 1 – अप्रैल 2015 से मार्च 2017 के बीच चुनिंदा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 शहरों में आवास बनने थे।
चरण 2- अप्रैल 2017 से मार्च 2019 के बीच 200 अतिरिक्त शहरों में आवास बनने थे।
चरण 3- अप्रैल 2019 से मार्च 2022 के बीच शेष शहरों में आवास बनने तय थे।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग
जिला आवास मांग
भीमताल 105 105
भवाली 07 239
कालाढूंगी 39 428
रामनगर 02 629
नैनीताल 00 2502
हल्द्वानी 340 11199
लालकुआं 100 223

संबंधित समाचार