बहराइच: मधुमक्खियों के हमले से किसान समेत दो घायल, एक भर्ती
बहराइच। कोतवाली नानपारा के कोयलहवा गांव निवासी किसान खेत से वापस आ रहा था। मधुमक्खियों के झुंड ने किसान समेत दो लोगों को डंक से नोच लिया। किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोयवाली नानपारा अंतर्गत कोयलहवा गांव निवासी किसान शरीफ (65) खेत को गया था। मंगलवार सुबह किसान खेत से वापस घर …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के कोयलहवा गांव निवासी किसान खेत से वापस आ रहा था। मधुमक्खियों के झुंड ने किसान समेत दो लोगों को डंक से नोच लिया। किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
कोयवाली नानपारा अंतर्गत कोयलहवा गांव निवासी किसान शरीफ (65) खेत को गया था। मंगलवार सुबह किसान खेत से वापस घर आ रहा था। रास्ते में मधुमक्खियों ने वृद्ध किसान पर डंक मारना शुरू किया।
किसान अपने को बचाता हुआ घर भागा। इसी दौरान गांव का एक अन्य युवक मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया। किसान को हालत खराब होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद सेहत में सुधार है।
पढ़ें- मधुमक्खियों ने महिला और उसके पांच साल के नाती पर किया हमला, दोनों की मौत
