गरमपानी और खैरना में पेयजल संकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। तपिश बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। गरमपानी और खैरना क्षेत्र में कई लोग मुख्य पेयजल लाइन में मोटर लगा रहे हैं जिससे अन्य लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों ने मोटर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आपदा …

गरमपानी, अमृत विचार। तपिश बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। गरमपानी और खैरना क्षेत्र में कई लोग मुख्य पेयजल लाइन में मोटर लगा रहे हैं जिससे अन्य लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों ने मोटर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपदा के बाद से ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। जल संस्थान ने बमुश्किल अस्थायी रूप से पेयजल व्यवस्था की है। लेकिन कुछ लोग मुख्य पेयजल लाइन में ही मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं। इससे क्षेत्र के अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोगों को दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील कोश्या कुटौली में धरना शुरू किया जाएगा।

… और खुद ही पेयजल योजना दुरुस्त करने में जुट गए ग्रामीण
गरमपानी। विभागीय उपेक्षा से आहत ग्रामीण अब खुद ही पेयजल योजना को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी जब पेयजल योजना की मरम्मत नहीं की गई तो कैंची क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने स्वयं ही योजना को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष भी है।

कैंची क्षेत्र के समीपवर्ती तोक में करीब 10 परिवार आपदा के बाद से पानी के लिए परेशान हैं। कई बार आवाज उठाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे नाराज ग्रामीणों को अब खुद ही आगे आना पड़ा। गांव के लोगों ने पेयजल योजना की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। योजना को दुरुस्त करने वालों में दीवान बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, ललित बिष्ट, नैन सिंह, रवि बिष्ट, जीवन सिंह, पान सिंह बिष्ट और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार