हल्द्वानी: डीएम आवास के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। जिलाधिकारी आवास के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस चालक ने एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक भाग गया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे ऑरम द ग्लोबल स्कूल की बस संख्या यूए …

हल्द्वानी,अमृत विचार। जिलाधिकारी आवास के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस चालक ने एक स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक भाग गया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे ऑरम द ग्लोबल स्कूल की बस संख्या यूए 04डी 8722 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी।

बताया जाता है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जैसे ही बस जिलाधिकारी आवास के सामने ही पहुंची तो स्कूटी सवार संख्या यूके 04 आर 3596 बस की चपेट में आ गया, जिससे स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इधर, बस चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के चलते वह भाग नहीं सका।

आनन-फानन में मौके पर पहुंचे टीआई राकेश मेहरा ने उसे धर दबोचा। टीआई की सूचना पर पहुंची भोटिया पड़ाव पुलिस ने आरोपी चालक मनोज गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया। स्कूटी चालक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मृतक का नाम मुखानी निवासी 70 वर्षीय जगत सिंह मर्तोलिया है। उन्होंने बताया कि स्कूटी बस के पीछे जा घुसी और इस घटना का बस चालक को पता ही नहीं चला।

संबंधित समाचार