लखीमपुर-खीरी: पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने महिला को रौंदा मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने उसको दौड़ाकर शारदानगर से पकड़ कर हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम …

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने उसको दौड़ाकर शारदानगर से पकड़ कर हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली सदर के कस्बा महेवागंज निवासी असरतुन पत्नी अल्ताफ खान घर से पैदल कुछ सामान खरीदने मार्केट जा रही थी। जैसे ही वह पुलिस चौकी के सामने पहुंची, तभी लखीमपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या पीबी-13-बीके 9007 ने उनको रौंद दिया। जिससे असरतुन (50) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर आ गए।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया। कंट्रोल रूम से सभी चौकी थानों को अलर्ट कर दिया गया। चालक ने पुलिस को आते देख फूलबेहड़ की तरफ जाने लगा। तभी फूलबेहड़ थाने पर बैरिकेडिंग देख चालक ने पुलिस को चकमा देकर ट्रक शारदा नगर की तरफ मोड़ दी और भागने लगा।

तभी ट्रक की चपेट में एक साइकिल सवार व एक बाइक सवार आ गए और जख्मी हो गए। लेकिन चालक ने ट्रक नही रोका। आगे शारदानगर में बैरिकेडिंग देख चालक ने ट्रक छोड़कर शारदा नहर में छलांग लगा दी। लेकिन चालक के नहर में छलांग लगाते ही पीछे से सिपाही संजू यादव ने भी छलांग लगाई और चालक को सकुशल बाहर निकाला।

तभी पीछा कर रही पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम रंजीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी थाना तलवंडी पंजाब बताया है। चालक पुलिस की हिरासत में है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: दिल्ली-नोएडा से लौटे 200 लोग, एक में संक्रमण की पुष्टि

संबंधित समाचार