बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
नानपारा/बहराइच। जिले के नानपारा के सरवरिया गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें दो किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। तहसील नानपारा के सरवरिया गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा तेज चलने …
नानपारा/बहराइच। जिले के नानपारा के सरवरिया गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें दो किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। तहसील नानपारा के सरवरिया गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा तेज चलने के कारण पल भर मे लपटें फैलने लगीं।
किसान राकेश यादव ने बताया की पांच बीघा गेहूं जलकर राख हुई है। जबकि किसान शेर सिंह ने बताया कि 20 गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नही चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी पहुंच गये। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग परा ग्रामीणों ने काबू पा लिया है। दमकल कर्मी गांव नहीं पहुंच सके।
यह भी पढ़े:-रायबरेली: गेहूं की खेतों में लगी आग, कई बीघे फसल जली
