UP Weather : प्रदेश में बढ़ती गर्मी पर लगेगा ब्रेक, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें- अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में गर्मी के मौसम ने लोगों का हाल बेहाल बना दिया है। इस बीच गर्मी से राहत का अंदाजा लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी में पड़ सकता है। जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी में 21, 22 और 23 …

लखनऊ। यूपी में गर्मी के मौसम ने लोगों का हाल बेहाल बना दिया है। इस बीच गर्मी से राहत का अंदाजा लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी में पड़ सकता है। जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी में 21, 22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में 22 अप्रैल को बूंदा-बांदी हो सकती है। तो आइए जानते हैं आज यानि बुधवार को प्रदेश के जिलों में मौसम कैसा रहेगा।

लखनऊ

राजधानी में आज अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। मौसम साफ रहेगा।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा रहेगा। शहर में मौसम साफ रहेगा।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है।

कानपुर

कानपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है। बादल छाए रहेंगे।

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम तापमान 41।6 और न्यूनतम तापमान 29।1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी मौसम साफ रहेगा।

मेरठ

मेरठ में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी मौसम साफ रहेगा।

आगरा

आगरा में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पढ़ें-यूपी मौसम अपडेट: लखनऊ में आज हो रही झमाझम बारिश, गोरखपुर में 51 वर्ष का टूटा रिकार्ड

संबंधित समाचार