स्थगित हुई मिशन Axiom-1 की अनडॉकिंग, जानिए वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। एक्सियॉम स्पेस कंपनी ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए पहले सर्व-निजी मानव मिशन “एक्सियॉम-1” की अनडॉकिंग को स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा, “मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण, हम आज रात [अंतर्राष्ट्रीय] अंतरिक्ष स्टेशन से एएक्स1 मिशन की …

वाशिंगटन। एक्सियॉम स्पेस कंपनी ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए पहले सर्व-निजी मानव मिशन “एक्सियॉम-1” की अनडॉकिंग को स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा, “मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण, हम आज रात [अंतर्राष्ट्रीय] अंतरिक्ष स्टेशन से एएक्स1 मिशन की अनडॉकिंग को रोक रहे हैं।”

बयान में कहा गया कि एक्सियॉम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स की टीमें एक्सियॉम-1 मिशन की वापसी के लिए अगले सर्वोत्तम अवसर का आकलन कर रही हैं। आठ अप्रैल को एक्सियॉम-1 चालक दल के सदस्यों, अमेरिका और स्पेन के कमांडर माइकल लोपेज़-एलेग्रिया, अमेरिकी पायलट लैरी कॉनर, इजराइली मिशन विशेषज्ञ एयटन स्टिब्बे और कनाडा के मिशन विशेषज्ञ मार्क पैथी ने आईएसएस के लिए अपनी तीसरी उड़ान पर जा रहे ड्रैगन एंडेवर अंतरिक्ष यान के साथ स्पेसएक्स फाल्कन-9 रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। चालक दल को आईएसएस पर एक माइक्रोग्रैविटी वातावरण में 25 से अधिक विज्ञान प्रयोगों को पूरा करने का काम सौंपा गया था।

ये भी पढ़ें:- जो बाइडेन ने कहा, कीव जाऊंगा या नहीं, पता नहीं 

संबंधित समाचार