IPL 2022, DC vs PBKS: दिल्ली ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में कोरोना संक्रमित मिचेल मार्श की जगह सरफराज खान खेलेंगे। टॉस जीतने के बाद पंत ने कहा कि उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे …

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम में कोरोना संक्रमित मिचेल मार्श की जगह सरफराज खान खेलेंगे। टॉस जीतने के बाद पंत ने कहा कि उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है, हम इसके बारे में बात नहीं करेंगे। वहीं, टीम में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि टीम में मार्श की जगह सरफराज को जगह मिली है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिवंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख़ ख़ान, नेथन एलिस, राहुल साहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, सरफ़राज़ ख़ान, ऋषभ पंत, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, खलील अहमद।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, मैच पर सस्पेंस

संबंधित समाचार