बरेली: डीएम ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में डीएम शिवकांत द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी वहां नदारद मिले। वहीं सीएमएस पहले से ही अवकाश पर थे और प्रभारी सीएमएस भी गायब मिले। वहीं जिला पुरुष अस्पताल में फीमेल वार्ड में गन्दगी देख डीएम भड़क गए। बता दें डीएम शिवकांत द्विवेदी ने …

बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में डीएम शिवकांत द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी वहां नदारद मिले। वहीं सीएमएस पहले से ही अवकाश पर थे और प्रभारी सीएमएस भी गायब मिले। वहीं जिला पुरुष अस्पताल में फीमेल वार्ड में गन्दगी देख डीएम भड़क गए।

बता दें डीएम शिवकांत द्विवेदी ने जिला महिला अस्पताल के बाद पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। फीमेल मेडिकल वार्ड में गंदगी देख डीएम ने ईएमओ डॉक्टर शैलेश रंजन को फटकार लगाई और भविष्य में इस प्रकार की अव्यवस्था मिलने पर कड़ी कार्रवाई को चेताया। वहीं इस दौरान डीएम ने वैक्सीनशन की व्यवस्था को भी परखा और वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के आदेश दिये।

 

 

संबंधित समाचार