अफगानिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 20 लोगों की मौत, 65 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बल्ख प्रांत। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के मजारशरीफ शहर की एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मजार-ए-शरीफ के सूत्रों ने बताया कि शहर के व्यस्त इलाके सेह डोकान की मस्जिद में विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 20 …

बल्ख प्रांत। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के मजारशरीफ शहर की एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मजार-ए-शरीफ के सूत्रों ने बताया कि शहर के व्यस्त इलाके सेह डोकान की मस्जिद में विस्फोट हुआ। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 20 शव और 65 घायलों को  अस्पताल लाया गया है।

Image

काबुल में विस्फोट, दो बच्चे जख्मी

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में दो बच्चे जख्मी हो गए। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद ज़दरान ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट पश्चिमी काबुल की एक सड़क के सुनसान हिस्से में हुआ। हालांकि यहां आसपास शिया बहुल इलाके हैं। दो दिन पहले इसी इलाके में, शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए गए थे जिनमें कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई थी और 17 अन्य जख्मी हुए थे। गुरुवार को किए गए विस्फोट की किसी संगठन ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। इस्लामिक स्टेट से संबंधित ‘आईएस इन खोरसान प्रोविन्स’ ने पूर्व में स्कूलों को निशाना बनाकर हमले किए हैं, खासकर शिया बहुल इलाकों में।

ये भी पढ़ें:- बाराबंकी: पत्नी और बेटी ने ही की थी हिस्ट्रीशीटर जगतपाल की हत्या, हुआ खुलासा

संबंधित समाचार