नैनीताल: जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में नेपाल के विद्यार्थियों ने सीखे आदर्श खेती के गुर
नैनीताल,अमृत विचार। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (पटवाडांगर) में सार्क ओपन स्कूल हेटौंडा, नेपाल से आए छात्र-छात्राओं ने संस्थान में हो रहे शोध कार्यों को जाना। संस्थान के प्रभारी डॉ. सुमित पुरोहित ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बायोपेस्ट से तैयार सीड डिस्क को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। रे फाउनडेशन के …
नैनीताल,अमृत विचार। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (पटवाडांगर) में सार्क ओपन स्कूल हेटौंडा, नेपाल से आए छात्र-छात्राओं ने संस्थान में हो रहे शोध कार्यों को जाना। संस्थान के प्रभारी डॉ. सुमित पुरोहित ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बायोपेस्ट से तैयार सीड डिस्क को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
रे फाउनडेशन के चेयरमैन कौशल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें संस्थान में टिश्यू कल्चर विधि से पौधे तैयार करने के बारे में भी बताया गया। उन्हें बताया कि परिषद में अपशिष्ट पदार्थों को फेंकने के बजाय उसका उपयोग सीड डिस्क बनाने में किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण को शुद्ध करने एवं ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद मिल सकेगी।
उक्त कार्यक्रम उत्तराखंड जैवप्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के अंत में वैज्ञानिक डॉ. सुमित पुरोहित को प्रोनेस एशिया ग्रुप मेलेशिया की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सार्क ओपन स्कूल, हेटौंडा नेपाल के अकादमिक निदेशक मनोज कुमार यादव, जैव विज्ञान शिक्षिका निकिता खराल एवं प्रतिभा, लक्ष्मण पांडेय, पवन त्रिपाठी के साथ नेपाल से आए हुए समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं, पटवाडांगर संस्थान के राहुल भारद्वाज, शोधार्थी आरती बिष्ट, शिवानी, शीतल, मुकुल, अजय सिंह, हिम्मत सिंह, नवीन चंद्र, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।
