नैनीताल: बैंक कर्मी पर शारीरिक शोषण करने लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। क्षेत्र की एक महिला ने बैंक कर्मी पर बहला फुसलाकर विवाह कर शरीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने डीआइजी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि मल्लीताल क्षेत्र में बैंक में तैनात एक व्यक्ति ने …

नैनीताल, अमृत विचार। क्षेत्र की एक महिला ने बैंक कर्मी पर बहला फुसलाकर विवाह कर शरीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने डीआइजी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि मल्लीताल क्षेत्र में बैंक में तैनात एक व्यक्ति ने उसको उसके पति से अलग कर शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बाद उसने मंदिर में उसके साथ विवाह कर लिया। जब उसने व्यक्ति से उसको उसके घर ले जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। अब व्यक्ति ने उसको किराए के कमरे में रखा हुआ है।

वह रविवार अवकाश के दिन आकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। लेकिन अब यह पता चला है कि उक्त व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है। उसने व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद तल्लीताल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार